कुष्ठ रोग के लिए अंतरराष्ट्रीय गांधी पुरस्कार -2021

उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडु ने 13 अप्रैल को चंडीगढ़ के डॉ. भूषण कुमार और गुजरात के सहयोग कुष्ठ यज्ञ ट्रस्ट को कुष्ठ रोग के लिए अंतरराष्ट्रीय गांधी पुरस्कार -2021 प्रदान किया।

  • इस वार्षिक पुरस्कार को गांधी मेमोरियल लेप्रोसी फाउंडेशन ने शुरू किया था।
  • उपराष्ट्रपति ने लोगों और नागरिक समाज संगठनों से कुष्ठ उन्मूलन अभियान में शामिल होने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इस नेक काम के समर्थन में सामाजिक एकजुटता होनी चाहिए। श्री नायडु ने यह भी कहा कि उनकी इच्छा है कि ग्राम सभा अपने कार्यक्रमों में कुष्ठ उन्मूलन को शामिल करें।
  • उपराष्ट्रपति ने कुष्ठ रोग के खिलाफ भारत की निरंतर संघर्ष का उल्लेख किया। श्री नायडु ने कहा कि भारत ने कुष्ठ उन्मूलन के स्तर को सफलतापूर्वक पूरा किया है, जिसे प्रति दस हजार जनसंख्या पर एक से कम मामले के रूप में परिभाषित किया गया है।
  • उन्होंने इस तथ्य पर अपनी चिंता व्यक्त की कि भारत, विश्व में सबसे अधिक कुष्ठ मामलों की रिपोर्ट कर रहा है। श्री नायडु ने कहा कि वैश्विक स्तर पर (2020-2021) इसके नए मामलों में भारत की हिस्सेदारी 51 फीसदी है। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम (एनएलईपी) इसके खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे रहा है और पूर्ण उन्मूलन सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है।

 GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स  डेली ऑनलाइन अभ्यास  (टेस्ट) के लिए यहाँ क्लिक करें  

UPC प्रारंभिक परीक्षा दैनिक/वार्षिक  सामान्य अध्ययन-1 अभ्यास (हिंदी माध्यम मानक अभ्यास)

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!