अंतरराष्ट्रीय रासायनिक सुरक्षा कार्ड (ICSCs) पर समझौता ज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय रासायनिक सुरक्षा कार्ड (International Chemical Safety Cards: ICSCs) को अपनाने के लिए रसायन और पेट्रोकेमिकल्स विभाग (DCPC) और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के बीच 27 जुलाई को एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।

अंतरराष्ट्रीय रासायनिक सुरक्षा कार्ड (ICSCs)

अंतरराष्ट्रीय रासायनिक सुरक्षा कार्ड (ICSCs) डेटा शीट हैं, जिनका उद्देश्य रसायनों के बारे में जरूरी सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को सारांश में प्रदान करना है।

इस कार्ड का प्राथमिक उद्देश्य कार्यस्थल में रसायनों के सुरक्षित उपयोग को बढ़ावा देना है। इसमें मुख्य उपयोगकर्ता श्रमिक होते हैं और जो व्यावसायिक सुरक्षा व स्वास्थ्य के लिए जिम्मेदार हैं।

विभाग की ओर से अंतरराष्ट्रीय रासायनिक सुरक्षा कार्ड (ICSCs) का उपयोग कार्यस्थल पर रसायनों के बारे में खतरे की उपयुक्त जानकारी को समझने योग्य और आसान तरीके से प्रसारित करने के लिए किया जाएगा। वर्तमान में 1784 रसायन सुरक्षा कार्ड उपलब्ध हैं।

ICSCs को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की ओर से यूरोपीय आयोग के सहयोग से विकसित किया गया है और नवीनतम वैज्ञानिक विकास को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से अपडेट किया जाता है।

ये कार्ड कार्यस्थल पर रसायनों के सुरक्षित उपयोग को बढ़ावा देने के लिए उद्योग संघों को रसायनों पर उपयुक्त खतरे की जानकारी के प्रसार को लेकर सहायक हैं।

error: Content is protected !!