फौना ऑफ इंडिया चेकलिस्ट पोर्टल

भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) ने 30 जून को देश के जीवों की एक सूची जारी की, जिससे भारत ऐसा डॉक्यूमेंट तैयार करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने कोलकाता में ZSI के 109वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में 104,561 प्रजातियों को कवर करते हुए भारतीय जीव-जंतुओं की सूची पोर्टल (Fauna of India Checklist Portal) लॉन्च किया।

भारत 104,561 प्रजातियों को कवर करते हुए अपने संपूर्ण जीवों की सूची तैयार करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

जीवों की चेकलिस्ट टैक्सनॉमिस्ट, शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों, संरक्षण प्रबंधकों और नीति निर्माताओं के लिए एक अमूल्य संदर्भ होगी। इसमें 36 फ़ाइला को कवर करने वाले सभी ज्ञात टैक्सा की 121 चेकलिस्ट शामिल हैं।

चेकलिस्ट के अनुसार, भारत में लगभग 455 स्तनधारी प्रजातियाँ दर्ज की गई हैं। इनमें से सबसे ज्यादा प्रजातियां मेघालय (163 प्रजातियाँ), पश्चिम बंगाल (161), अरुणाचल प्रदेश (142), तमिलनाडु (139), असम (138), सिक्किम (137) और केरल (134) से रिपोर्ट की गई हैं।

भारत में स्थानिक 52 स्तनपायी प्रजातियों में से तमिलनाडु (23 प्रजातियाँ), कर्नाटक (19) और केरल (19) में अधिक प्राप्त होती हैं। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पश्चिमी घाट पहाड़ी नदियों से हाई एंडेमिक की सूचना मिली है।

भारत में मौजूद 1,358 पक्षी प्रजातियों में से 79 स्थानिक यानी एंडेमिक हैं, जिसका मतलब है कि वे दुनिया में कहीं और नहीं पाई जाती हैं।

पश्चिमी घाट जैव-भौगोलिक क्षेत्र में इन प्रजातियों की संख्या सबसे ज़्यादा 28 है, जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह स्थानिकता के मामले में अगला सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र है। 

error: Content is protected !!