विश्व गौरैया दिवस (World Sparrow Day) 2023

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान, नई दिल्ली (दिल्ली चिड़ियाघर) ने 20 मार्च 2023 को विश्व गौरैया दिवस (World Sparrow Day) मनाया। इस वर्ष के विश्व गौरैया दिवस की थीम थी, “मुझे गौरैया से प्यार है” (I love Sparrows), गौरैया के संरक्षण में व्यक्ति और समुदायों की भूमिका पर जोर देता है।

गौरैया की घटती आबादी और इसके संरक्षण की जरूरत के बारे में सार्वजनिक जानकारी को बढ़ाने के उद्देश्य से यह दिन मनाया जाता है। यह दिवस लोगों को गौरैया की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए एकजुट होने और उस दिशा में काम करने का अवसर प्रदान करता है।

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने बर्ड फीडर बनाने, गौरैया के महत्व का वर्णन करने वाली फिल्म की प्रस्तुति और चिड़ियाघर का भ्रमण जैसी गतिविधियों का आयोजन करके इस कार्यक्रम का उत्सव मनाया।

गौरैया (house sparrow)

गौरैया (house sparrow) न केवल शहरों में सबसे अधिक पाई जाने वाली पक्षियों की प्रजातियों में से एक है, बल्कि सबसे अधिक पसंद की जाने वाली पक्षी प्रजाति भी है।

यह भूरे रंग का एक छोटा पक्षी है, जो टेनिस बॉल से बड़ा नहीं है, जिसकी पीठ पर काली धारियाँ होती हैं।

नर और मादा आसानी से पहचाने जा सकते हैं, आकार के हिसाब से नहीं बल्कि रंग के आधार पर।

नर गहरे भूरे रंग का होता है, जिसमें काली बिब, ग्रे छाती और सफेद गाल होते हैं, जबकि मादा का पूरा शरीर हल्के भूरे रंग का होता है, जिसमें कोई काली बिब, मुकुट या सफेद गाल नहीं होते हैं।

यह एक सामाजिक प्रजाति है, जो आठ से 10 के समूह में पाई जाती है, एक दूसरे के साथ संवाद करने के लिए चहकती है।

अंटार्कटिका, चीन और जापान को छोड़कर हर महाद्वीप के देशों में गौरैया मिल जायेंगे। यह यूरेशिया और उत्तरी अफ्रीका मूल का पक्षी है।

error: Content is protected !!