दुनिया की आबादी 8 अरब के आंकड़े को पार कर गई

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि 15 नवंबर को दुनिया की आबादी 8 अरब के आंकड़े को पार कर गई और भारत जुलाई 2023 में सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन से आगे निकल जाएगा।

वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स 2022 ( World Population Prospects) के अनुसार, 1 जुलाई, 2023 को, चीन के 1.425 बिलियन के मुकाबले भारत में 1.428 बिलियन लोग होंगे।

हालाँकि, भारत की कुल प्रजनन दर (TFR) 2 है जो आदर्श प्रतिस्थापन दर (ideal replacement rate) 2.1 से नीचे है।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 2023 में, TFR 2 से नीचे गिर जाएगा। दूसरी ओर, दुनिया का TFR 2.31 है

40 वर्षों के बाद, 2063 में, भारत अपनी जनसंख्या के 1.69 बिलियन के सर्वोच्च स्तर को प्राप्त कर लेगा। हालांकि, दुनिया वर्ष 2086 में 10.4 बिलियन के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच जाएगा।

error: Content is protected !!