वर्ल्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स 2024 रिपोर्ट

विश्व जनसंख्या संभावना 2024 रिपोर्ट (World Population Prospects 2024 ) 11 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग (UN-DESA) द्वारा जारी की गई।

रिपोर्ट के अनुसार, भारत की जनसंख्या 2060 के दशक की शुरुआत में लगभग 1.7 बिलियन तक पहुँचने का अनुमान है और फिर 12% की गिरावट आएगी, लेकिन भारत इस पूरी सदी में दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बना रहेगा।

इसमें कहा गया है कि  2024 में 8.2 अरब वाली विश्व आबादी आने वाले 50-60 वर्षों में  बढ़ती रहेगी और 2080 के दशक के मध्य में यह लगभग 10.3 अरब के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच जाएगी।

सर्वोच्च स्तर यानी पीक पर पहुंचने के बाद, वैश्विक जनसंख्या में धीरे-धीरे गिरावट शुरू होने का अनुमान है, जो सदी के अंत तक घटकर 10.2 अरब हो जाएगी।

भारत, जो पिछले साल चीन को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया था, 2100 तक सबसे अधिक आबादी वाला देश बना रहेगा।

रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में भारत की जनसंख्या 1.45 अरब होने का अनुमान है और यह 2054 में 1.69 अरब तक पहुंच जाएगी। इसके बाद, 2100 में सदी के अंत तक भारत की जनसंख्या घटकर 1.5 अरब हो जाने का अनुमान है, लेकिन देश फिर भी पृथ्वी पर सबसे अधिक आबादी वाला देश बना रहेगा।

error: Content is protected !!