विश्व शहर दिवस 2022 थीम

विश्व शहर दिवस (World Cities Day) प्रत्येक वर्ष 31 अक्टूबर को शहरी अक्टूबर (Urban October) की समाप्ति के साथ मनाया जाता है।

  • विश्व शहर दिवस पहली बार 2014 में मनाया गया था। विश्व हैबिटैट दिवस के साथ, प्रत्येक वर्ष एक अलग शहर में एक वैश्विक उत्सव आयोजित किया जाता है और यह दिन एक विशिष्ट थीम पर केंद्रित होता है।
  • इस वर्ष विश्व शहर दिवस का आयोजन स्थल चीन के शंघाई शहर में था।
  • इस वर्ष (2022) इस दिवस की थीम थी; ‘एक्ट लोकल टू गो ग्लोबल’। यह थीम 17 सतत विकास लक्ष्यों की उपलब्धि में तेजी लाने के लिए स्थानीय कार्रवाई को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर केंद्रित है।

SDG स्थानीयकरणअर्बन अक्टूबर

  • वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों (SDG) को प्राप्त करने के लिए स्थानीय कार्रवाई महत्वपूर्ण है। वर्ष 2030 एजेंडा के समर्थन के बाद से यूएन-हैबिटेट SDG स्थानीयकरण (SDG localization) में सबसे आगे रहा है।
  • यह दिन शहरी विकास की वकालत करने और शहरी चुनौतियों का समाधान करने के लिए राष्ट्रीय सरकारों और शहरों के बीच अधिक सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए मनाया जाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने अपने संकल्प 68/239 द्वारा 31 अक्टूबर को विश्व शहर दिवस के रूप में नामित किया। इस दिवस से वैश्विक शहरीकरण में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की रुचि को बढ़ावा देने, शहरीकरण की चुनौतियों का समाधान करने और दुनिया भर में सतत शहरी विकास में योगदान करने के अवसरों को पूरा करने में देशों के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने की उम्मीद है।
  • दुनिया की शहरी चुनौतियों पर जोर देने और नए शहरी एजेंडा की दिशा में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को शामिल करने के लिए 2014 में यूएन-हैबिटेट द्वारा अर्बन अक्टूबर (Urban October) की शुरुआत की गई थी।

UN-Habitat

  • UN-Habitat एक बेहतर शहरी भविष्य की दिशा में काम करने वाला संयुक्त राष्ट्र का कार्यक्रम है। इसका मिशन सामाजिक और पर्यावरणीय रूप से सतत मानव बस्तियों के विकास और सभी के लिए पर्याप्त आश्रय की उपलब्धि को बढ़ावा देना है।
  • शहरी विकास के मुद्दों को संबोधित करने के लिए 1978 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा मैंडेटेड यह संस्था शहरी विकास प्रक्रियाओं पर एक जानकार संस्थान है, और शहरों और उनके निवासियों की आकांक्षाओं को समझता है।
  • यूएन-हैबिटेट शहरीकरण को लोगों और समुदायों के लिए एक सकारात्मक परिवर्तनकारी शक्ति के रूप में बढ़ावा देता है जो असमानता, भेदभाव और गरीबी को कम करता है।
  • सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा के समर्थन के बाद से यूएन-हैबिटेट एसडीजी के स्थानीयकरण की वकालत कर रहा है।

नए शहरी एजेंडा

  • अक्टूबर 2016 में, आवास और सतत शहरी विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन- हैबिटेट III (Habitat III) में – सदस्य देशों ने नए शहरी एजेंडा (New Urban Agenda) पर हस्ताक्षर किए।
  • यह एक क्रिया-उन्मुख दस्तावेज है जो सतत शहरी विकास में उपलब्धि के वैश्विक मानकों को निर्धारित करता है, और हम शहरों में जिस तरह निर्माण करते हैं, प्रबंधन करते है और रहते हैं, उसके तरीके पर पुनर्विचार करता है।
error: Content is protected !!