विश्व बौद्धिक संपदा संकेतक (WIPI) रिपोर्ट 2023

विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) की वार्षिक “विश्व बौद्धिक संपदा संकेतक (World Intellectual Property Indicators: WIPI) रिपोर्ट 2023” के अनुसार, भारतीय और चीनी इनोवेटर्स के कारण वैश्विक पेटेंटिंग गतिविधि 2022 में नए रिकॉर्ड तक पहुंच गई।

ट्रेडमार्क और डिज़ाइन के लिए वैश्विक फाइलिंग में गिरावट के बावजूद, दुनिया भर के इनोवेटर्स ने 2022 में 3.46 मिलियन पेटेंट आवेदन जमा किए

चीन, अमेरिका, जापान, कोरिया गणराज्य और जर्मनी 2022 में सबसे अधिक पेटेंट फाइलिंग वाले देश थे।

विश्व में लगभग 50 प्रतिशत  पेटेंट आवेदन चीन  में दाखिल किये गए। चीन में स्थित आवेदकों ने 2022 में लगभग 1.58 मिलियन पेटेंट आवेदन दायर किए। भारत के निवासियों द्वारा पेटेंट आवेदनों में 2022 में 31.6% की वृद्धि हुई जो विश्व में किसी भी देश के लिए सर्वाधिक है।

बौद्धिक संपदा (IP) अधिकार आवेदन अग्रलिखित के तहत दायर किए जाते हैं: पेटेंट, ट्रेडमार्क, औद्योगिक डिजाइन, प्लांट वैराइटीज  (पादप किस्म) और भौगोलिक संकेतक  (ज्योग्राफिकल इंडिकेशन)।

error: Content is protected !!