70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: विजेताओं की पूरी सूची

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (70th National Film Awards) के विजेताओं की घोषणा 16 अगस्त को की गई। वर्ष 2022 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों और सिनेमाई उपलब्धियों का सम्मान करते हुए, पुरस्कारों की घोषणा सूचना और प्रसारण मंत्रालय (I&B) द्वारा की गई। 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के तहत 1 जनवरी से 31 दिसंबर, 2022 के बीच सेंसर बोर्ड द्वारा प्रमाणित फिल्मों को सम्मानित  किया गया है। अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने कन्नड़ लोक एक्शन थ्रिलर कांतारा में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए फीचर फिल्म श्रेणी में बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीता। फीचर फिल्म श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार तमिल कॉमेडी-ड्रामा थिरुचित्रम्बलम में अपने अभिनय के लिए नित्या मेनन और गुजराती ड्रामा फिल्म कच्छ एक्सप्रेस के लिए मानसी पारेख को संयुक्त रूप से दिया  गया। बेस्ट फीचर फिल्म कैटेगरी में निर्देशक आनंद एकर्षी की की मलयालम फिल्म आट्टम को बेस्ट फीचर फिल्म, बेस्ट एडिटिंग और बेस्ट पटकथा (स्क्रीनप्ले) पुरस्कार जीते।

बेस्ट फिल्म (स्वर्ण कमल)- आनंद एकर्षी की “आट्टम” (पुरस्कार: 3 लाख रुपये)

बेस्ट डायरेक्टर – सूरज आर बड़जात्या (उंचाई)

बेस्ट लोकप्रिय फिल्म जो संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करती है- कंतारा (ऋषभ शेट्टी)

डायरेक्टर की पहली बेस्ट फिल्म – प्रमोद कुमार, फौजा

बेस्ट एक्टर – ऋषभ शेट्टी, कंतारा

बेस्ट एक्ट्रेस – नित्या मेनन (थिरुचित्रमभलम) और मानसी पारेख (कच्छ एक्सप्रेस)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर – पवन राज मल्होत्रा (फौजा)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – नीना गुप्ता (उंचाई)

सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार – श्रीपथ, मलिकप्पुरम

सर्वश्रेष्ठ छायांकन – रवि वर्मा, पोन्नियिन सेलवन 1

सर्वश्रेष्ठ पटकथा (स्क्रींप्ले) – आनंद एकर्षी, आट्टम

सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखक – अर्पिता मुखर्जी और राहुल वी चित्तेला, गुलमोहर

सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन – अपराजितो के लिए आनंदा अध्या

बेस्ट एक्शन कोरियोग्राफी – केजीएफ चैप्टर 2 के लिए अनबरीव

बेस्ट मेक-अप आर्टिस्ट – अपराजितो के लिए सोमनाथ कुंडू

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन – कच्छ एक्सप्रेस के लिए निकी जोशी

गीतों के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन – ब्रह्मास्त्र: भाग 1 – प्रीतम, शिवा के लिए

बैकग्राउंड स्कोर के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशन – पोन्नियिन सेलवन 2 के लिए एआर रहमान

बेस्ट लिरिक्स – फौजा में ‘सलामी’ के लिए नौशाद सदर खान

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर – ब्रह्मास्त्र: भाग 1 – शिवा से ‘केसरिया’ के लिए अरिजीत सिंह

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर – सऊदी वेल्लक्का से ‘चायुम वेइल’ के लिए बॉम्बे जयश्री

बेस्ट कोरियोग्राफी – थिरुचित्रम्बलम में ‘मेघम करुकथा’ के लिए जानी मास्टर और सतीश कृष्णन

बेस्ट साउंड डिज़ाइन – पोन्नियिन सेलवन – भाग 1

बेस्ट एडिटिंग -महेश भुवनेंद (आट्टम)

स्पेशल जूरी पुरस्कार – गुलमोहर के लिए मनोज बाजपेयी और कधिकन के लिए संजय चौधरी,

असमिया में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म – कुलनंदिनी महंत की इमुथि पुथी,

बंगाली में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म – कौशिक गंगुला की काबेरी अंतर्धान,

हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म – राहुल वी. चित्तेला की गुलमोहर,

कन्नड़ में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म – केजीएफ: चैप्टर 2 (प्रशांत नील),

मलयालम में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म – थारुन मूर्ति द्वारा सउदी वेल्लक्का,

मराठी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म – परेश मोकाशी द्वारा वालवी,

एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग और कॉमिक में सर्वश्रेष्ठ फिल्म – ब्रह्मास्त्र: पार्ट 1 – शिवा, अयान मुखर्जी द्वारा

राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म – कच्छ एक्सप्रेस (वायरल शाह)

सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म -आइना (सिद्धांत सरीन)

सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री – मर्मर्स ऑफ द जंगल (साहिल वैद्य)

सर्वश्रेष्ठ नॉन-फीचर फिल्म डायरेक्टर – मिरियम चांडी मेनाचेरी (फ्रॉम द शैडो)

सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट – मोनो नो अवेयर के लिए कौशिक सरकार

सिनेमा पर सर्वश्रेष्ठ पुस्तक – किशोर कुमार: द अल्टीमेट बायोग्राफी (अनिरुद्ध भट्टाचार्जी और पार्थिव धर)

सर्वश्रेष्ठ फिल्म समीक्षक – दीपक दुआ (हिंदी)।

error: Content is protected !!