सीरिया को अरब लीग में फिर से शामिल किया गया

अरब लीग ने 7 मई को सीरिया का निलंबन रद्द करते हुए उसे फिर से अरब लीग में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों पर राष्ट्रपति बशर अल-असद की क्रूर कार्रवाई के बाद 2011 में सीरिया को अरब लीग से बाहर कर दिया गया था। तब से सीरिया गृहयुद्ध से ग्रस्त रहा है।

राष्ट्रपति बशर अल-असद के साथ संबंधों को सामान्य करने के लिए उसे फिर से शामिल करने का निर्णय लिया गया है।

अरब लीग

अरब लीग, जिसे औपचारिक रूप से अरब देशों के लीग के रूप में जाना जाता है, 1945 में स्थापित हुआ था। शुरू में सिर्फ छह देशों के साथ यह संगठन स्थापित किया गया था। ये देश थे; मिस्र, इराक, जॉर्डन, लेबनान, सऊदी अरब और सीरिया।

वर्तमान में, इसके 22 सदस्य देश हैं, जिन्होंने अन्य मुद्दों के साथ-साथ आर्थिक और सैन्य मामलों पर सहयोग करने का वचन दिया है। इसके सदस्य देशों में एशिया और अफ्रीका के देश शामिल हैं। इसका मुख्यालय मिस्र की राजधानी काहिरा में है।

वर्तमान में इसके 22 सदस्य देश हैं; अल्जीरिया, बहरीन, कोमोरोस, जिबूती, मिस्र, इराक, जॉर्डन, कुवैत, लेबनान, लीबिया, मॉरिटानिया, मोरक्को, ओमान, फिलिस्तीनी प्राधिकरण, कतर, सऊदी अरब, सोमालिया, सूडान, सीरिया, ट्यूनीशिया, संयुक्त अरब अमीरात और यमन।

error: Content is protected !!