Salhoutuonuo Kruse: नागालैंड की पहली महिला कैबिनेट मंत्री की शपथ लेकर इतिहास रचा

सलहूतुनू क्रुसे (Salhoutuonuo Kruse) ने 7 मार्च को नागालैंड की पहली महिला कैबिनेट मंत्री (Nagaland’s first ever woman cabinet minister) की शपथ लेकर इतिहास रच दिया। नागालैंड में 27 फरवरी को वोट डाले जाने के तीन दिन बाद 2 मार्च को घोषित चुनाव परिणामों में, नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) की सलहूतुनू क्रुसे ने पश्चिमी अंगामी सीट से निर्दलीय उम्मीदवार केनेइझाखो नखरो को हराकर सात मतों से विजयी हुए थे।

चुनाव जीतने वाली अन्य महिला उम्मीदवार हेकानी जखालू भी एनडीपीपी से थीं, जिन्होंने दीमापुर-तृतीय से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अज़ेतो झिमोमी के खिलाफ 1,500 से अधिक मतों से जीत हासिल की।

एक स्थानीय होटल मालिक सलहूतुनू क्रुसे ने अपना पहला चुनाव एक निर्दलीय उम्मीदवार केनेइझाखो नखरो के खिलाफ लड़ा। क्रुसे ने 1986 में कोहिमा कॉलेज से अपना प्री-यूनिवर्सिटी पूरा किया। वह नागालैंड के चुमौकेदिमा जिले में एक निजी स्कूल की मालकिन हैं।

वह दो दशकों से अधिक समय से विभिन्न नागरिक समाजों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ा हुई हैं। उन्होंने पूर्व में अंगामी महिला संगठन की अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। उन्होंने अपनी जनजाति के पुरुष प्रधान शीर्ष निकाय अंगामी पब्लिक ऑर्गनाइजेशन में एक सलाहकार बोर्ड सदस्य के रूप में भी काम किया।

error: Content is protected !!