WHO ने काबो वर्डे को मलेरिया मुक्त देश के रूप में प्रमाणित किया

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने काबो वर्डे या केप वर्डे (Cabo Verde) को मलेरिया मुक्त देश के रूप में प्रमाणित (malaria-free country) किया है, जो वैश्विक स्वास्थ्य में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मलेरिया उन्मूलन का प्रमाणन काबो वर्डे के लिए कई मोर्चों पर सकारात्मक विकास को बढ़ावा देगा।

इस घोषणा के साथ, काबो वर्डे उन 43 देशों और 1 क्षेत्र की श्रेणी में शामिल हो गया है जिन्हें WHO ने यह प्रमाणन प्रदान किया है।

मॉरीशस और अल्जीरिया के साथ काबो वर्डे WHO अफ्रीकी क्षेत्र में मलेरिया मुक्त सर्टिफिकेशन प्राप्त करने वाला तीसरा देश है। मॉरीशस और अल्जीरिया को क्रमशः 1973 और 2019 में मलेरिया-मुक्त  प्रमाणित किया गया था।

अफ्रीकी महाद्वीप में मलेरिया का के सबसे अधिक मामले दर्ज किये जाते हैं। 2021 में वैश्विक मलेरिया के लगभग 95% मामले और इनसे होने वाली 96% मौतें अफ्रीका में दर्ज की गयी थी।

मलेरिया उन्मूलन का प्रमाणन (Certification of malaria elimination) किसी देश की मलेरिया-फ्री स्थिति की  WHO द्वारा आधिकारिक मान्यता है।

सर्टिफिकेशन तब दिया जाता है जब किसी देश ने – सख्त, विश्वसनीय साक्ष्य के साथ – दर्शाया है कि एनोफिलिस मच्छरों द्वारा स्थानीय स्तर पर मलेरिया संक्रमण की चेन कम से कम पिछले तीन वर्षों से देश भर में बाधित हुई है।  

किसी देश को मलेरिया ट्रांसमिशन फिर से शुरू होने को रोकने की क्षमता भी प्रदर्शित करनी चाहिए।

काबो वर्डे मध्य अटलांटिक महासागर में 10 द्वीपों का एक द्वीपसमूह है। इसने मलेरिया की महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना किया है।

यह द्वीप समूह मूल रूप से ज्वालामुखीय है। फ़ोगो द्वीप में एक सक्रिय ज्वालामुखी है; यह सबसे ऊंची चोटी  भी है।

error: Content is protected !!