WHO ने फूड सप्लाई में “इंडस्ट्रीयली प्रोड्यूस्ड ट्रांस फैट” को खत्म करने में प्रगति के लिए देशों को पुरस्कार दिया

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पांच देशों को फूड सप्लाई में औद्योगिक रूप से उत्पादित ट्रांस फैटी-एसिड (iTFA) को खत्म करने में प्रगति को वैलिडेट करने के लिए अपने पहले सर्टिफिकेट्स से सम्मानित किया है।

WHO के अनुसार डेनमार्क, लिथुआनिया, पोलैंड, सऊदी अरब और थाईलैंड के पास अपनी फूड सप्लाई में  iTFA को समाप्त करने के लिए बेस्ट प्रैक्टिसेज पॉलिसी मौजूद है।

WHO ने फूड सप्लाई में iTFA को समाप्त करने के लिए अपनी REPLACE पहल के पहले पांच वर्षों के रिजल्ट्स भी जारी किए।

 वर्ष 2018 में WHO द्वारा निर्धारित  टार्गेट्स- 2023 के अंत तक वैश्विक खाद्य आपूर्ति से iTFA को पूरी तरह से खत्म करना – पूरा नहीं हुआ, लेकिन दुनिया के हर क्षेत्र में इस लक्ष्य की दिशा में बेहतर रिजल्ट जरूर हासिल हुए हैं।

कुल 53 देशों में अब फ़ूड में iTFA से निपटने के लिए  बेस्ट प्रैक्टिसेज पॉलिसी हैं, जिससे 3.7 अरब लोगों या दुनिया की 46% आबादी के लिए स्वस्थ फ़ूड उपलब्ध कराने में काफी सुधार हुआ है, जबकि 5 साल पहले यह 6% था।

फ़ूड में iTFA की समाप्ति आधारित नीतियों में बेस्ट प्रैक्टिसेज WHO नॉर्म्स का पालन करती हैं और सभी सेटिंग्स में iTFA के उपयोग को सीमित करती हैं। दो बेस्ट प्रैक्टिसेज पॉलिसी विकल्प हैं:

  • राष्ट्रीय स्तर पर सभी खाद्य पदार्थों में प्रति 100 ग्राम कुल फैट में अधिकतम 2 ग्राम  iTFA की अनिवार्य सीमा; और
  • सभी खाद्य पदार्थों में एक कॉम्पोनेन्ट के रूप में “पार्शियली हाइड्रोजनीकृत तेल (ट्रांस वसा का एक प्रमुख स्रोत) के उत्पादन या उपयोग पर अनिवार्य राष्ट्रीय प्रतिबंध

ट्रांस-फैटी एसिड (TFA) सॉलिड फैट अथवा सेमि-सॉलिड होते हैं। ये दो रूपों में पाए जाते हैं: औद्योगिक रूप से उत्पादित और प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले।

औद्योगिक रूप से उत्पादित ट्रांस वसा  मानव द्वारा उत्पादित हानिकारक कंपाउंड है जो खाद्य पदार्थों, वसा और तेलों में पाया जाता है।

TFA के सेवन से कोई ज्ञात स्वास्थ्य लाभ नहीं मिलता है। जिन खाद्य पदार्थों में उच्च मात्रा में iTFA होता है (जैसे तले हुए खाद्य पदार्थ, केक और तैयार भोजन) उनमें अक्सर चीनी, फैट और नमक अधिक होते हैं।

TFA  गैर-संचारी रोगों (noncommunicable diseases) के मुख्य खतरों में से एक है और अधिक TFA सेवन (कुल एनर्जी इन्टेक का 1%) कोरोनरी हार्ट रोग की घटनाओं और मृत्यु दर से जुड़ा है।

2018 में, WHO ने फूड सप्लाई में TFA उन्मूलन के लिए REPLACE एक्शन फ्रेमवर्क जारी किया।

WHO ने वयस्कों के लिए ट्रांस फैट (trans fat) की खपत को कुल एनर्जी सेवन के 1% से कम (प्रति दिन 2000-कैलोरी आहार में 2.2 ग्राम से कम ट्रांस फैट) तक सीमित करने की सिफारिश की है।

error: Content is protected !!