ड्राई ड्रेस रिहर्सल & वेट ड्रेस रिहर्सल
नासा ने अपने Artemis II मिशन के वेट ड्रेस रिहर्सल (wet dress rehearsal) के दौरान हाइड्रोजन रिसाव (hydrogen leak) का पता लगाया है।
रॉकेट विज्ञान में ड्रेस रिहर्सल के मुख्य प्रकार और महत्व निम्नलिखित हैं:
- ड्रेस रिहर्सल (Dress Rehearsal): यह लॉन्च के दिन होने वाली गतिविधियों का एक पूर्ण पूर्वाभ्यास है। इसका उद्देश्य लोगों, हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और समय-सीमा (timelines) को एक एकीकृत प्रणाली के रूप में सत्यापित करना है।
- ड्राई ड्रेस रिहर्सल (Dry Dress Rehearsal): इसमें रॉकेट में क्रायोजेनिक ईंधन (cryogenic propellants) लोड किए बिना काउंटडाउन और महत्वपूर्ण ऑपरेशन्स का अभ्यास किया जाता है।
- वेट ड्रेस रिहर्सल (Wet Dress Rehearsal): यह लॉन्च के दिन का सबसे सटीक और सुरक्षित पूर्वाभ्यास है। इसमें रॉकेट में वास्तविक क्रायोजेनिक ईंधन (आमतौर पर बड़े रॉकेटों के लिए तरल ऑक्सीजन और तरल हाइड्रोजन) भरा जाता है।
वेट रिहर्सल का महत्व
वेट रिहर्सल इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कुछ तकनीकी समस्याएँ केवल क्रायोजेनिक स्थितियों (अत्यधिक ठंडे तापमान) में ही सामने आती हैं। उदाहरण के लिए:
- सील (seals) में रिसाव।
- रॉकेट और ग्राउंड इक्विपमेंट के बीच के कनेक्शन में लीकेज।
हाइड्रोजन के अणु बहुत छोटे होते हैं, इसलिए अत्यधिक ठंडे तापमान पर जोड़ों और सील से उनका रिसाव होना एक आम लेकिन गंभीर चुनौती है जिसे इस परीक्षण के माध्यम से लॉन्च से पहले ठीक किया जाता है।


