सूडान में वैगनर समूह (Wagner group) का फुटप्रिंट

सूडान की राजधानी खार्तूम में 15 अप्रैल को लड़ाई छिड़ने के बाद अफ्रीकी देशों में वर्षों से सक्रिय वैगनर समूह (Wagner group) के शामिल होने पर सवाल उठने लगे हैं।

वैगनर समूह एक रूसी अर्धसैनिक संगठन है जिसका नेतृत्व येवगेनी प्रिगोज़िन (Yevgeny Prigozhin) कर रहे हैं।

वैगनर ग्रुप के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ घनिष्ठ संबंध हैं। यह सूडान के विशाल सोने और यूरेनियम भंडार, हीरे की खदानों में दांव लगाने और सूडान की राजधानी दारफुर के अशांत क्षेत्र में भाड़े के लिए लड़ाकू सैनिकों की आपूर्ति करने के लिए जाना जाता है।

हालांकि यह कथित तौर पर अफ्रीका में आतंकवाद विरोधी अभियानों में शामिल रहा है, लेकिन माना जाता है कि इसकी भागीदारी राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य क्षेत्रों में भी है।

जिहादी खतरों से लड़ने वाले स्थानीय समूहों को हथियारों की आपूर्ति करने और प्रशिक्षण देने का भी इस समूह पर आरोप लगा है।  रूस-यूक्रेन युद्ध में शामिल होने के बावजूद, वैगनर समूह की अफ्रीका में उपस्थिति जारी है।

गृहयुद्ध की स्थिति में घरेलू एक्टर्स का पक्ष लेकर, इस समूह के एक्शन्स ने अफ्रीका में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित किया है।

error: Content is protected !!