करक्यूमा काकचिंगेंस (Curcuma kakchingense)

मणिपुर में शोधकर्ताओं ने काकचिंग जिले में एक नई फूल वाले पौधे की प्रजाति की खोज की है। इसे करक्यूमा काकचिंगेंस (Curcuma kakchingense) नाम दिया गया है। इसे यह नाम खोज वाली जगह के नाम पर रखा गया है।  

करक्यूमा  काकचिंगेंस आवृतबीजी  ज़िंगिबेरासी फैमिली से संबंधित है। इस फैमिली  के अन्य पौधे हैं करक्यूमा, अदरक और इलायची

यह प्रजाति थाईलैंड में पाई जाने वाली प्रजाति करक्यूमा फ्रायवान और करक्यूमा लोंगा (यिंगांग) से काफी मिलती-जुलती है  है, लेकिन यह बहुत कड़वे स्वाद वाला है और इसका नींबू रंग के पीले प्रकंद भी इसे अन्य प्रजातियों से अलग करता है।

यह काकचिंग जिले के सेकमाई नदी के किनारे  पाया गया था।

इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) रेड लिस्ट श्रेणी के तहत इसकी संरक्षण स्थिति “अपर्याप्त डेटा” है।  करक्यूमा काकचिंगेंस खोज की रिपोर्ट आने तक, दुनिया भर में करक्यूमा नाम की 93 मान्य प्रजातियां थीं।

error: Content is protected !!