चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2022

भारत के उपराष्ट्रपति, श्री जगदीप धनखड़ ने 17 जून को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2022 (4th National Water Awards) प्रदान किए।

11 श्रेणियों में संयुक्त विजेताओं सहित 41 विजेताओं को जल संरक्षण प्रबंधन के क्षेत्र में उनके अनुकरणीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

उपराष्ट्रपति ने जल संरक्षण का संदेश फैलाने के लिए दूरदर्शन पर प्रसारित करने के लिए राष्ट्रीय जल मिशन के शुभंकर ‘पीकू’ (Piku) पर एक एनिमेटेड लघु फिल्म भी लॉन्च की।

सर्वश्रेष्ठ राज्य श्रेणी में मध्यप्रदेश को प्रथम पुरस्कार मिला। ओडिशा ने दूसरा स्थान हासिल किया तथा आंध्र प्रदेश और बिहार ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

सर्वश्रेष्ठ जिला पुरस्कार ओडिशा के गंजाम जिले को प्रदान किया गया; वहीं जगन्नाथपुरम ग्राम पंचायत (तेलंगाना) को सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत का पुरस्कार प्रदान किया गया।

सरकार के ‘जल समृद्ध भारत’ के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए चल रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के हिस्से के रूप में, राष्ट्रीय जल पुरस्कार विभिन्न व्यक्तियों और संगठनों द्वारा किए गए अच्छे कार्यों और प्रयासों को प्रोत्साहित करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

पहला राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2018 में लॉन्च किया गया था। दूसरा और तीसरा राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2019 और 2020 के लिए दिए गए थे।

error: Content is protected !!