उत्तराखंड ने ‘सकल पर्यावरण उत्पाद (GEP) सूचकांक’ लॉन्च किया

हाल ही में, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सकल पर्यावरण उत्पाद-जीईपी सूचकांक (Gross Environmental Product-GEP index) लॉन्च किया।

यह इंडेक्स राज्य में पारिस्थितिकी तंत्र के विकास का आकलन करेगा। उत्तराखंड दुनिया का पहला राज्य है जहां पारिस्थितिकी तंत्र के विकास का आकलन सकल पर्यावरण उत्पाद सूचकांक के जरिए किया जाएगा।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के अनुसार अब राज्य में GDP  के साथ जीईपी भी जारी किया जा सकेगा यह सूचकांक राज्य के चार प्राकृतिक संसाधनों; ; वायु, जल, वन और मृदा को मौद्रिक मूल्य प्रदान करेगा। GEP सूचकांक = (वायु-GEP सूचकांक + जल-GEP सूचकांक + मृदा-GEP सूचकांक + वन-GEP सूचकांक)।

सूचकांक न केवल यह गणना करेगा कि हमें पर्यावरण से क्या सेवाएं मिलती हैं, बल्कि यह भी कि हम पर्यावरण को बचाने के क्या प्रयास करते हैं।

error: Content is protected !!