ऑपरेशन प्रॉस्पेरिटी गार्जियन

संयुक्त राज्य अमेरिका ने लाल सागर (Red SEa) में हूती विद्रोही (Houthi threat) समूह का मुकाबला करने के लिए एक नई बहुराष्ट्रीय टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की है।

ऑपरेशन प्रॉस्पेरिटी गार्जियन नाम की 10 देशों की टास्क फोर्स में बहरीन, कनाडा, फ्रांस, इटली, नीदरलैंड, नॉर्वे, सेशेल्स स्पेन और यूनाइटेड किंगडम की नौसेनाएं शामिल होंगी

नई सुरक्षा पहल दक्षिणी लाल सागर, यमन के पास बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य और अदन की खाड़ी में सुरक्षा चुनौतियों का समाधान करेगी, जिसका लक्ष्य सभी देशों के लिए नेविगेशन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना और क्षेत्रीय सुरक्षा और समृद्धि को मजबूत करना है।

ईरान समर्थित हूती विद्रोही समूह पिछले कुछ हफ्तों से लगातार कई व्यापारिक जहाजों पर हमला कर रहा है और कंपनियों को इस मार्ग को छोड़ने के लिए मजबूर कर रहा है।

हूती ने 2014 में यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के खिलाफ विद्रोह कर दिया था, जिससे लड़ाई शुरू हो गई और यह गृह युद्ध का रूप ले लिया।

error: Content is protected !!