Menstrual leave: स्पेन ‘माहवारी अवकाश’ की अनुमति देने हेतु कानून पारित करने वाला पहला यूरोपीय देश बना, पर चिंताएं भी हैं

@IreneMontero

स्पेन ने हाल ही में एक कानून पारित किया है, जो विशेष रूप से दर्दनाक पीरियड (माहवारी/) का सामना करने वाली महिलाओं को कार्य स्थल पर “मासिक धर्म की छुट्टी” (menstrual leave) लेने की इजाजत देता है। स्पेन इस तरह का कानून बनाने वाला पहला यूरोपीय देश है।

  • 16 फरवरी को स्पेन की संसद द्वारा अनुमोदित विधेयक यौन और प्रजनन अधिकारों पर एक व्यापक पैकेज का हिस्सा है जिसमें 16 वर्ष और उससे अधिक उम्र की किसी भी महिला को गर्भपात कराने या अपने आईडी कार्ड पर स्वतंत्र रूप से लिंग परिवर्तन करने की अनुमति देना शामिल है।
  • उपर्युक्त कानून तीन दिन की “मासिक धर्म” अनुपस्थिति की छुट्टी का अधिकार देता है जिसे उन महिलाओं के लिए बढाकर पांच दिन किया जा सकता है जो गंभीर ऐंठन, मतली, चक्कर आना और यहां तक ​​कि उल्टी का सामना करना पड़ रहा है।
  • देश की समता मंत्री (equality minister) इरेन मोंटेरो ने संसद के सामने कहा कि इन अधिकारों के बिना महिलाएं पूर्ण नागरिक नहीं हैं।
  • मासिक धर्म, माहवारी, सामान्य योनि रक्तस्राव है जो एक महिला के मासिक चक्र के हिस्से के रूप में होता है। कई महिलाओं को दर्दनाक माहवारी होती है, जिसे dysmenorrhea भी कहा जाता है।
  • बता दें कि दुनिया भर में, मासिक धर्म की छुट्टी वर्तमान में जापान, ताइवान, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया और जाम्बिया सहित कुछ ही देशों में दी जाती है।

मासिक धर्म अवकाश : चिंताएं

  • बता दें कि मासिक धर्म अवकाश को लेकर अधिकार कार्यकर्ताओं में एकमत नहीं है और इस पर बहस के दो पक्ष होते हैं।
  • कुछ लोगों के अनुसार पहले तो इस पर विचार किया जाना चाहिए कि क्या ऐसी नीति महिलाओं की मदद कर सकती है या उनके विकास में बाधा डाल सकती है।
  • ट्रेड यूनियनों की राय भी इस नीति पर विभाजित है। कुछ लोगों की राय है कि इस तरह के अवकाश से कार्यस्थल पर महिलाएं पीछे छूट जाएंगी और एक तरह की लांछना भी जन्म ले सकती है।
  • कुछ समाजवादियों ने चिंता व्यक्त की है कि मासिक धर्म की छुट्टी नियोक्ताओं को उन्हें काम पर रखने से हतोत्साहित करके महिलाओं के खिलाफ उलटा असर डाल सकती है।
error: Content is protected !!