राजा राम मोहन राय की 250वीं जयंती

‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के क्रम में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय 22 मई, 2022 से 22 मई, 2023 तक राजा राम मोहन राय की 250वीं जयंती (250th Birth Anniversary of Raja Ram Mohan Roy) मना रहा है। उद्घाटन समारोह 22 मई, 2022 को राजा राम मोहन राय पुस्तकालय प्रतिष्ठान, सॉल्ट लेक, कोलकाता और विज्ञान नगरी प्रेक्षागृह, कोलकाता में आयोजित किया गया। संस्कृति मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने राजा राम मोहन राय पुस्तकालय प्रतिष्ठान, कोलकाता में वर्चुअल माध्यम से राजा राम मोहन राय की प्रतिमा का अनावरण किया।

राम मोहन राय के बारे में

  • राम मोहन राय का जन्म 22 मई, 1772 को हुगली जिले के तत्कालीन बंगाल प्रेसीडेंसी के राधानगर में हुआ था। उनका जन्म एक समृद्ध उच्च जाति के ब्राह्मण परिवार में हुआ था।
  • मुगल बादशाह अकबर द्वितीय ने उन्हें ‘राजा’ की उपाधि दी थी।
  • वर्ष 1814 में, उन्होंने वेदांत में एकेश्वरवाद के विचार पर दार्शनिक चर्चाओं को पोषित करने और मूर्तिपूजा, जातिवाद, बाल विवाह और अन्य सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए आत्मीय सभा (सोसाइटी ऑफ फ्रेंड्स) की शुरुआत की।
  • आत्मीय सभा 1828 में ब्रह्म सभा बन गयी, जिसकी स्थापना रवींद्रनाथ टैगोर के पिता देबेंद्रनाथ टैगोर के साथ मिलकर की गयी थी।
  • 1817 में, उन्होंने स्कॉटिश परोपकारी डेविड हेयर के साथ हिंदू कॉलेज (अब, प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय) की स्थापना के लिए सहयोग किया।
  • वर्ष 1819 में जब लॉर्ड हेस्टिंग्स द्वारा प्रेस सेंसरशिप में ढील दी गई, तो राम मोहन राय ने तीन पत्रिकाओं- ब्राह्मणवादी पत्रिका (वर्ष 1821); बंगाली साप्ताहिक- संवाद कौमुदी (वर्ष1821) और फारसी साप्ताहिक- मिरात-उल-अकबर का प्रकाशन किया।
  • उन्होंने 1822 में एंग्लो-हिंदू स्कूल की स्थापना की और 1830 में, अलेक्जेंडर डफ को महासभा की संस्था स्थापित करने में सहायता की, जो बाद में स्कॉटिश चर्च कॉलेज बन गया।
  • उनके अथक प्रयासों से 1829 में विलियम बेंटिक के गवर्नर जनरलशिप के तहत सती प्रथा का उन्मूलन हुआ।
  • राम मोहन राय ने महिलाओं के संपत्ति के अधिकारों का समर्थन, और प्रेस की स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजों के समक्ष याचिका दायर की (1829 और 1830 में)।
  • 27 सितंबर, 1833 को इंग्लैंड के ब्रिस्टल में उनका निधन हो गया।
  • तुहफ़त-उल-मुवाहिदीन-अ गिफ्ट टू मोनोथिस्ट उनकी सबसे बड़ी कृतियाँ थीं।

 GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स  डेली ऑनलाइन अभ्यास  (टेस्ट) के लिए यहाँ क्लिक करें  

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

 UPC प्रारंभिक परीक्षा दैनिक/वार्षिक  सामान्य अध्ययन-1 अभ्यास (हिंदी माध्यम मानक अभ्यास)

error: Content is protected !!