मॉरीशस विश्वविद्यालय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को डॉक्टर ऑफ सिविल लॉ की मानद उपाधि से सम्मानित किया

मॉरीशस विश्वविद्यालय ने 12 मार्च, 2024 को राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को डॉक्टर ऑफ सिविल लॉ की मानद उपाधि (Honoris Causa Degree) से सम्मानित किया। गौरतलब है कि राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मॉरीशस की राजकीय यात्रा पर हैं।

उन्होंने 12 मार्च, 2024 को महात्मा गांधी संस्थान (एमजीआई), मोका, मॉरीशस का दौरा किया।

राष्ट्रपति ने संस्थान के परिसर में स्थित 1970 में भारत और मॉरीशस सरकार की संयुक्त पहल के रूप में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

राष्ट्रपति ने 7वीं पीढ़ी के भारतीय मूल के मॉरीशसवासियों के लिए प्रवासी भारतीय नागरिकता की पात्रता के विस्तार की घोषणा की, जिससे अधिक युवा मॉरीशसवासी अपने पूर्वजों की भूमि के साथ फिर से जुड़ सकेंगे।

error: Content is protected !!