ब्लू हेलमेट: संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना की 75वीं वर्षगांठ

इस वर्ष (29 मई, 2023) संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र शांति स्थापना (UN peacekeeping) की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, जो संघर्ष से प्रभावित देशों को स्थायी शांति की ओर ले जाने में मदद करने का एक अनूठा और गतिशील साधन है।

संयुक्त राष्ट्र के सैन्यकर्मी को ब्लू हेलमेट (UN peacekeeping) कहा जाता हैं। आज, उनमें दुनिया भर की राष्ट्रीय सेनाओं द्वारा योगदान किए गए 70,000 से अधिक सैन्यकर्मी शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों को अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा से निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र की प्रमुख संस्था सुरक्षा परिषद द्वारा अधिकृत किया जाना अनिवार्य है। इसके लिए पन्द्रह सदस्यीय सुरक्षा परिषद द्वारा पाँच स्थायी सदस्यों में से किसी के वीटो किये बिना पासिंग वोट की आवश्यकता होती है।

ब्लू हेलमेट के तहत काम करने वाले सभी सैन्यकर्मी सबसे पहले अपनी राष्ट्रीय सेनाओं के सदस्य होते हैं और फिर उन्हें संयुक्त राष्ट्र की कमान और नियंत्रण के तहत काम करने के लिए भेजा जाता है।

फिलिस्तीन में अरब और यहूदी समुदायों के बीच युद्ध विराम की निगरानी के लिए 29 मई 1948 को पहला संयुक्त राष्ट्र मिशन, ट्रूस पर्यवेक्षण संगठन (Truce Supervision Organization: UNTSO) बनाया गया था।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने संयुक्त राष्ट्र  शांति स्थापना अभियान में सेवा के दौरान अपनी जान गंवाने वाले शांति रक्षकों को मरणोपरांत पुरस्कार के रूप में डेग हैमरशोल्ड मेडल की स्थापना की थी। 1988 में, संयुक्त राष्ट्र शांति सेना को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।  

error: Content is protected !!