केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने ‘सुजल गाँव आईडी’ जारी की
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने ‘सुजल गाँव आईडी’ (Sujal Gaon ID) जारी की, जो योजना-आधारित विशिष्ट डिजिटल पहचानकर्ता (unique digital identifier) है। यह ग्रामीण पाइप जलापूर्ति संपत्तियों की पूर्ण डिजिटल मैपिंग को सक्षम बनाता है। देश में पहली बार, प्रत्येक ग्रामीण पेयजल योजना को एक डिजिटल पहचान दी जा रही है, जिससे ग्रामीण जलापूर्ति प्रणाली एकीकृत राष्ट्रीय मंच पर आ गई है।
अब तक, 31 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 1.64 लाख सुजल गाँव आईडी बनाई जा चुकी हैं, जिन्हें 67,000 सुजलम भारत आईडी से जोड़ा गया है। प्रत्येक सुजलम भारत आईडी योजना के बुनियादी ढांचे (infrastructure ID) और सेवा क्षेत्र (service area ID) को एकीकृत करती है, जिससे ग्रामीण जल सेवा वितरण का एक व्यापक डिजिटल फुटप्रिंट तैयार होता है।“सुजलम भारत” राष्ट्रीय डिजिटल आर्किटेक्चर प्रत्येक गाँव के लिए विशिष्ट सुजल गाँव आईडी के माध्यम से स्रोत से नल (source to tap) तक की पूरी ग्रामीण जलापूर्ति श्रृंखला की मैपिंग प्रदान करेगा। यह रीयल-टाइम निगरानी, पारदर्शिता और साक्ष्य-आधारित निर्णय लेने को सक्षम बनाएगा। ग्राम पंचायतें ‘हर घर जल’ स्थिति को तभी प्रमाणित करेंगी जब वे यह सुनिश्चित कर लेंगी कि स्थायी संचालन और रखरखाव (O&M) की व्यवस्था पूरी तरह से लागू है, जिससे JJM 2.0 के तहत दीर्घकालिक कार्यक्षमता एक अनिवार्य आवश्यकता बन गई है।


