रंगीन मछली मोबाइल ऐप

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री ने ICAR-सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ फ्रेशवाटर एक्वाकल्चर (ICAR-CIFA), भुवनेश्वर में “रंगीन मछली” (Rangeen Machhli) मोबाइल ऐप लॉन्च किया।

इस ऐप को ICAR-CIFA ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के सहयोग से विकसित किया है।

ऐप को सजावटी मात्स्यिकी क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो शौक़ीन, एक्वेरियम शॉप मालिकों और फिश फार्मर्स के लिए महत्वपूर्ण ज्ञान संसाधन प्रदान करता है।

“रंगीन मछली” ऐप आठ भारतीय भाषाओं में लोकप्रिय सजावटी मछली  (ornamental fish) प्रजातियों पर बहुभाषी जानकारी प्रदान करता है, जिससे यह व्यापक दर्शकों के लिए सुलभ हो जाता है।

error: Content is protected !!