President’s Colour: हरियाणा पुलिस को मिला ‘प्रेसिडेंट कलर’ सम्मान

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने 14 फरवरी 2023 को हरियाणा के करनाल में हरियाणा पुलिस को ‘प्रेसिडेंट कलर’ (President’s Colour) प्रदान किया।

25 साल तक सातत्यपूर्ण सेवा, साहस, शौर्य और समर्पण की बारीकी से जाँच करने के बाद ही प्रेसिडेंट कलर प्रदान किया जाता है। हरियाणा पुलिस जैसी धाकड़ पुलिस को यह प्रतिष्ठित सम्मान मिलना हरियाणा पुलिस और राज्य की जनता के साथ-साथ पूरे देश के लिए गौरव की बात है।

गृह मंत्री ने कहा कि हरियाणा पुलिस को ‘प्रेसिडेंट कलर’ मिलना प्रोफेशनलिज्म और उच्च मानकों का प्रमाण है।

‘प्रेसिडेंट कलर’ के बारे में

‘प्रेसिडेंट कलर’ संगठन व संस्था दोनों के लिए बढ़ती विश्वसनीयता का परिचायक है और यह देश की 10वीं पुलिस है जिसको यह सम्मान मिला है।

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु, त्रिपुरा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और असम के बाद अब हरियाणा पुलिस का नाम भी इस सर्वोच्च सम्मान को हासिल करने वाले पुलिस बेड़े में जुड़ गया है।

1951 में पहली बार यह सम्मान भारतीय नौसेना को मिला था और उसके बाद 10 राज्य पुलिस बलों और कई केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) को भी प्रेसिडेंट कलर प्राप्त हुआ है।

1 नवंबर 1966 में अपनी स्थापना से लेकर अब तक हरियाणा पुलिस ने हमेशा मिसाल पेश करने का काम किया है।1966 में सिर्फ़ 12000 पुलिसकर्मियों से शुरू हुई हरियाणा पुलिस की बल संख्या आज 75000 तक पहुँच गई है। इसके अलावा कार्य का विस्तार 5 पुलिस रेंज, 4 पुलिस कमिश्नरेट और 19 ज़िलों में रेलवे पुलिस तक हो गया है।

error: Content is protected !!