केंद्रीय गृह मंत्री ने लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (LPAI) की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 9 मई को पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्लादेश सीमा के करीब लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (LPAI) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

केंद्रीय गृह मंत्री ने ICP पेट्रापोल, BSF की नवनिर्मित सीमा चौकियों (BOPs) और अन्य भवनों का वर्चुअल रूप से मैत्रीद्वार का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षों में लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लिए कई पहलें की गई हैं। इनमें पोर्ट ऑटोमेशन सिस्टम, लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम, लैंड पोर्ट डिजिटल सिक्योरिटी एंड मॉनिटरिंग सिस्टम, डिजिटल पोर्ट एसेट मैनेजमेंट सिस्टम, सुविधा पोर्टल, अटारी में एक एकीकृत चेक पोस्ट (ICP) और अगरतला लैंड पोर्ट पर यात्री सुविधाएं प्रदान करना शामिल है।

लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (LPAI)

लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया को केंद्रीय गृह मंत्रालय के सीमा प्रबंधन विभाग के तहत एक वैधानिक निकाय के रूप में स्थापित किया गया है।

लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया को भारत की सीमाओं पर लैंड पोर्ट्स के निर्माणऔर निर्बाध और कुशल सुविधा प्रदान करने के लिए अत्याधुनिक बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने का कार्य सौंपा गया है।

ठहराव समय और व्यापार लेनदेन लागत को कम करने के समग्र उद्देश्य के साथ कार्गो और यात्रियों की आवाजाही, क्षेत्रीय व्यापार और लोगों से लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा देना और सर्वोत्तम अंतरराष्ट्रीय प्रथाओं को आत्मसात करना इसके प्रमुख उद्देश्य हैं।

LPAI अपने ICPs पर कार्गो के साथ-साथ यात्रियों की आवाजाही के लिए सुरक्षित और व्यवस्थित सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास करता है। ICPs पर अधिकतर सेवाएं नि:शुल्क हैं, केवल उन सेवाओं को छोड़कर जो व्यापार के लिए हैं, जिन पर शुल्क की निर्धारित दरों के अनुसार शुल्क लगाया जाता है।

error: Content is protected !!