केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA) के T2 को मिला यूनेस्को का 2023 प्रिक्स वर्साय पुरस्कार

बेंगलुरु में केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA) के टर्मिनल 2 (T2) को दुनिया के सबसे खूबसूरत हवाई अड्डों में से एक के रूप में मान्यता दी गई है और यूनेस्को के 2023 प्रिक्स वर्साय (UNESCO’s 2023 Prix Versailles) में आंतरिक सज्जा के लिए विश्व विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

T2, जिसे गार्डन में टर्मिनल के रूप में भी जाना जाता है, का उद्घाटन 11 नवंबर, 2022 को किया गया था।  

इसे यूनेस्को के प्रिक्स वर्साय द्वारा ‘ इंटीरियर 2023 के लिए व‌र्ल्ड स्पेशल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस प्रकार का सम्मान प्राप्त करने वाला यह एकमात्र भारतीय एयरपोर्ट है।

प्रिक्स वर्साय को 2015 में आरंभ किया गया था। यह एक आर्किटेक्चर और डिजाइन अवार्ड है। यह एक सांस्कृतिक चालक के रूप में इंटेलिजेंट सस्टेनेबिलिटी  पर ध्यान केंद्रित करता है।

साथ ही यह नवाचार, रचनात्मकता, स्थानीय विरासत के प्रतिबिंब, पारिस्थितिकी दक्षता को भी मान्यता देता है।

प्रिक्स वर्साय द्वारा दी गई “दुनिया की सबसे खूबसूरत” उपलब्धियों की मान्यता, लिविंग एनवायरनमेंट को सुंदर बनाने और बेहतर बनाने में पुरस्कार विजेताओं की प्राथमिक भूमिका पर प्रकाश डालती है।

error: Content is protected !!