अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2023: अफगान लड़कियों और महिलाओं को समर्पित

यूनेस्को ने 24 जनवरी, 2023 को मनाये जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस (International Day of Education) अफगान लड़कियों और महिलाओं को समर्पित करने का निर्णय लिया है।

  • पांचवां अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 24 जनवरी 2023 को “लोगों में निवेश, शिक्षा को प्राथमिकता देना” (to invest in people, prioritize education) थीम के तहत मनाया जाएगा।
  • यूनेस्को महानिदेशक ऑड्रे अज़ोले ने कहा कि दुनिया के किसी भी देश को महिलाओं और लड़कियों को शिक्षा प्राप्त करने से नहीं रोकना चाहिए और यह एक सार्वभौमिक मानव अधिकार है जिसका सम्मान किया जाना चाहिए।
  • उन्होंने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित करना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की जिम्मेदारी है कि अफगान लड़कियों और महिलाओं के अधिकारों को बिना देरी किए बहाल किया जाए।
  • यूनेस्को के अनुसार, वर्तमान में लगभग 80 प्रतिशत स्कूली उम्र की अफगान लड़कियां और युवा महिलाएं तालिबान शासन के तहत स्कूल से बाहर हैं, क्योंकि उन्होंने उन्हें माध्यमिक विद्यालयों और विश्वविद्यालयों तक पहुंच से वंचित कर दिया गया है।
  • यूनेस्को का यह भी कहना है कि आज 244 मिलियन बच्चे और युवा स्कूल से बाहर हैं और 771 मिलियन वयस्क निरक्षर हैं। इससे उनके शिक्षा के अधिकार का हनन हो रहा है और यह अस्वीकार्य है। यह शिक्षा को बदलने का समय है।
  • बता दें कि शिक्षा का अधिकार मानव अधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा के अनुच्छेद 26 में निहित है। यह घोषणा निःशुल्क और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा की मांग करती है।
  • 1989 में अपनाया गया बाल अधिकारों पर कन्वेंशन (Convention on the Rights of the Child) यह निर्धारित करता है कि सभी देश उच्च शिक्षा को सभी के लिए सुलभ बनाएंगे।
error: Content is protected !!