विश्व निवेश रिपोर्ट 2024

संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास (UNCTAD) ने “विश्व निवेश रिपोर्ट 2024” (World Investment Report 2024) जारी की।

2023 में भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) 43 प्रतिशत घटकर 28 बिलियन डॉलर रह गया, जबकि वैश्विक स्तर पर इसमें 2 प्रतिशत की गिरावट आई है।

FDI आने के मामले में भारत 2022 में 8वें स्थान से 2023 में 15वें स्थान पर आ गया, लेकिन यह दोनों तरह के FDI – ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट और अंतर्राष्ट्रीय परियोजना वित्त सौदों के मामले में शीर्ष-5 में बना रहा।

2022 में, भारत में FDI 10 प्रतिशत बढ़कर 49 बिलियन डॉलर हो गया।

आर्थिक मंदी और बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों के बीच 2023 में वैश्विक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) 2% घटकर 1.3 ट्रिलियन डॉलर रह गया।

FDI ऑउटफ्लो यानी बाहर जाने के मामले में, भारत की रैंक 2022 में 23वें स्थान से बढ़कर 2023 में 20वें स्थान पर पहुंच गई।

शीर्ष-20 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में, FDI फ्लो में सबसे बड़ी गिरावट फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, चीन, अमेरिका और भारत में दर्ज की गई।

रिपोर्ट इस बात पर जोर देती है कि व्यापार सुविधा और डिजिटल सरकारी समाधान पारदर्शी और सुव्यवस्थित वातावरण बनाकर निवेश में कमी की सस्य को दूर किया जा सकता है।

error: Content is protected !!