ग्लोबल डेटा ऑन वीमेन लीडर्स 2024

यूएन वूमेन की “ग्लोबल डेटा ऑन वीमेन लीडर्स 2024” रिपोर्ट के अनुसार दुनिया भर में 113 देशों में कभी भी कोई महिला शासनाध्यक्ष या राष्ट्राध्यक्ष नहीं रही है, और वर्तमान में केवल 26 देशों का नेतृत्व महिलाओं के हाथ में है।

यह डेटा रिपोर्ट  24 जून को “कूटनीति में महिलाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस (International Day for Women in Diplomacy)” के अवसर पर जारी किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं को अभी भी सत्ता और कूटनीति के पदों से काफी हद तक बाहर रखा गया है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार वैश्विक स्तर पर, निर्णय लेने में महिलाओं की कम भागीदारी एक सच्चाई है।

वर्तमान में विश्व में केवल 23 प्रतिशत मंत्री पद महिलाओं के पास हैं और 141 देशों में 1 जनवरी, 2024 तक महिलाएं कुल कैबिनेट मंत्रियों के एक तिहाई से भी कम हैं। सात देशों के मंत्रिमंडलों में कोई महिला प्रतिनिधित्व नहीं है।

error: Content is protected !!