जीरो डेब्रिज चार्टर

23 मई, 2024 को बारह देशों ने यूरोपियन स्पेस एजेंसी/यूरोपीय संघ अंतरिक्ष परिषद में जीरो डेब्रिज चार्टर (Zero Debris Charter) पर हस्ताक्षर किए हैं।

12 देशों के अलावा, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने भी एक अंतरराष्ट्रीय संगठन के रूप में जीरो डेब्रिस चार्टर पर हस्ताक्षर किए हैं।   जीरो डेब्रिज चार्टर 2030 तक अंतरिक्ष को मलबा तटस्थ यानी डेब्रीज न्यूट्रल (मलबे में कोई वृद्धि नहीं) बनने का एक  प्रयास है।

यह पहली बार है जब विश्व के कुछ देशों ने राष्ट्रीय स्तर पर इसमें शामिल हुए हैं।  ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, साइप्रस, एस्टोनिया, जर्मनी, लिथुआनिया, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्वीडन और यूनाइटेड किंगडम सभी ने चार्टर का पालन करने का वचन दिया है।

यूरोपियन स्पेस एजेंसी का अनुमान है कि वर्तमान में पृथ्वी की कक्षा में एक सेमी से बड़े आकार के दस लाख से अधिक अंतरिक्ष मलबे के टुकड़े मौजूद हैं। इनमें से प्रत्येक ऑब्जेक्ट्स अंतरिक्ष में लॉन्च किये गए उपग्रहों आदि को क्षति पहुंचा सकते हैं।

error: Content is protected !!