यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक 2024

कोविड महामारी के बाद यात्रा में सुधार के कारण भारत  विश्व आर्थिक मंच के “यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक 2024” (Travel & Tourism Development Index 2024) में 39वें स्थान पर पहुंच गया है।

इस वार्षिक रिपोर्ट में संयुक्त राज्य अमेरिका (यूएस) रैंकिंग में प्रथम स्थान पर है। भारत दक्षिण एशिया और निम्न-मध्यम-आय वाले देशों में शीर्ष प्रदर्शन करने वाला देश है।  भारत 2021 में 54वें स्थान पर था, लेकिन सूचकांक मानदंड में  2022 में बदलाव किया गया।

संयुक्त राज्य अमेरिका, स्पेन, जापान, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया 2024 की सूची में शीर्ष पांच देशों में शामिल हैं। सूचकांक को यूके स्थित सरे विश्वविद्यालय के सहयोग से संकलित किया गया था।

भारत का ओवरऑल यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक (TTDI) स्कोर 2019 के स्तर से 2.1 प्रतिशत कम है।  

भारत का स्कोर 4.25 है।  

TTDI  यात्रा और पर्यटन क्षेत्र के सतत और लचीले विकास में योगदान देने वाले कारकों और नीतियों के आधार पर 119 अर्थव्यवस्थाओं को रैंक प्रदान करता है। रैंकिंग प्रत्येक देश की यात्रा और पर्यटन उद्योग को विकसित करने और बनाए रखने की क्षमता को दर्शाती है।

error: Content is protected !!