हिंद महासागर में तीन संरचनाओं कोअशोक, चंद्रगुप्त और कल्पतरु का नाम दिया गया

हिंद महासागर में जल की गहराई में स्थित भौगोलिक संरचनाओं को भारत द्वारा प्रस्तावित नाम दिए गए हैं।

मौर्य वंश के शासकों के नाम पर अशोक सीमाउंट और चंद्रगुप्त रिज नाम दिया गया हैं। तीसरे का नाम कल्पतरु रिज है।

हाल ही में नामित तीनों संरचनाओं की खोज राष्ट्रीय ध्रुवीय और समुद्री अनुसंधान केंद्र (NCPOR), गोवा के समुद्र विज्ञानियों ने की थी। ये हिंद महासागर के दक्षिण-पश्चिम भारतीय रिज क्षेत्र में स्थित हैं और एक अंतरराष्ट्रीय सर्वेक्षण अन्वेषण कार्यक्रम के दौरान खोजे गए थे।

अंतर्राष्ट्रीय हाइड्रोग्राफिक संगठन (IHO) और यूनेस्को के अंतर-सरकारी महासागरीय आयोग (IOC) ने हाल ही में भारत द्वारा मूल रूप से प्रस्तावित नामों को मंजूरी दी है।

कुल मिलाकर, अब हिंद महासागर में सात संरचनाएं हैं जिनका नाम मुख्य रूप से भारतीय वैज्ञानिकों के नाम पर रखा गया है या हिंद महासागर के इस क्षेत्र में भारत द्वारा प्रस्तावित नाम हैं।

error: Content is protected !!