गेलेफू स्पेशल एडमिनिस्ट्रेशन रीजन

भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने 18 दिसंबर को एक महत्वपूर्ण शहरी विकास पहल की योजना का अनावरण किया। इस परियोजना को “गेलेफू स्पेशल एडमिनिस्ट्रेशन रीजन (Gelephu Special Administrative Region)” नाम दिया गया है।

यह परियोजना  भारतीय सीमा के करीब 1,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है।

यह परियोजना भूटान और असम के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देगी। इसके तहत गेलेफू और असम में कोकराझार के बीच 58 किलोमीटर का रेल संपर्क स्थापित करना भी शामिल है।

यह परियोजना गेलेफू तक पहली भारत-भूटान रेलवे लाइन का निर्माण करेगी, जो असम और पश्चिम बंगाल में सड़क मार्गों और सीमा व्यापार और क्रॉसिंग बिंदुओं से भी जुड़ेगी।

समय के साथ, इस परियोजना का लक्ष्य भूटान को म्यांमार, थाईलैंड, कंबोडिया और सिंगापुर तक पहुंच प्रदान करना है।

भूटान के अनुसार यह भूटान को दुनिया से जोड़ने और देश के भविष्य को आकार देने वाला प्रवेश द्वार बनने की स्थिति में हैयह गेलेफू से असम और पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों को जोड़ते हुए म्यांमार, थाईलैंड, कंबोडिया, लाओस, वियतनाम, मलेशिया और सिंगापुर से जोड़ेगी।

error: Content is protected !!