दुनिया की पहली वैदिक घड़ी उज्जैन में स्थापित की गई

दुनिया की पहली वैदिक घड़ी (world’s first Vedic clock) मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थापित की गई है और 1 मार्च को प्रधान मंत्री द्वारा इसका अनावरण किया जाना है।

घड़ी को प्राचीन भारतीय पारंपरिक पंचांग के अनुसार समय बताने के लिए डिज़ाइन किया गया है। वैदिक घड़ी सरकारी जीवाजी वेधशाला के निकट, उज्जैन के जंतर मंतर के भीतर 85 फुट ऊंचे टॉवर पर खड़ी है।

यह अनोखी घड़ी वैदिक हिंदू पंचांग, ग्रहों की स्थिति, मुहूर्त, ज्योतिषीय गणना और भविष्यवाणियों से संबंधित जानकारी प्रदर्शित करेगी, और भारतीय मानक समय (IST) और ग्रीनविच मीन टाइम (GMT) भी बताएगी।

घड़ी एक सूर्योदय से दूसरे सूर्योदय तक के समय की गणना करेगी। दो सूर्योदयों के बीच की समयावधि को 30 भागों में विभाजित किया जाएगा, प्रत्येक घंटा 48 मिनट का होगा।

रीडिंग सूर्योदय के साथ 0:00 बजे से शुरू होगी और अगले सूर्योदय तक 30 घंटे (48 मिनट का एक घंटा) समाप्त होगी। यह घड़ी वैदिक हिंदू पंचांग से 30 मुहूर्त, तिथि और विभिन्न अन्य समय गणनाएं दिखाएगी। ऐतिहासिक दृष्टि से, 300 वर्ष पूर्व विश्व के मानक समय के निर्धारण में उज्जैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

error: Content is protected !!