अंतर्राष्ट्रीय व्हेल शार्क दिवस

प्रत्येक वर्ष 30 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय व्हेल शार्क दिवस (International Whale Shark Day) मनाया जाता है।  यह दिवस दुनिया की सबसे बड़ी मछली प्रजाति व्हेल शार्क  के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है।

व्हेल शार्क (राइनकोडॉन टाइपस) दुनिया की सबसे बड़ी ज्ञात मछली प्रजाति है।  

व्हेल शार्क वास्तव में व्हेल नहीं बल्कि शार्क की एक प्रजाति है। यह भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची I में शामिल है। इस तरह इसे पकड़ना और मारना एक संज्ञेय अपराध है। यह बाघ को मारने के समान है।

अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (IUCN) द्वारा एंडेंजर्ड के रूप में सूचीबद्ध, व्हेल शार्क का वाणिज्यिक व्यापार के लिए इसके फिन और लिवर के लिए वर्षों से शिकार किया जाता रहा इस है, जबकि मछली के तेल का उपयोग लकड़ी की नावों को जलरोधी बनाने के लिए किया जाता था।

लुप्तप्राय प्रजातियों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन (CITES) और भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत इसके अंगों के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर प्रतिबंध है।

error: Content is protected !!