यूक्रेनी लोगों को यूरोपीय संसद के 2022 के सखारोव पुरस्कार से सम्मानित किया गया

यूरोपीय संसद ने यूक्रेन के लोगों (people of Ukraine) को ‘विचारों की स्वतंत्रता के लिए वर्ष 2022 के सखारोव पुरस्कार’ (2022 Sakharov Prize for Freedom of Thought) से सम्मानित किया।

  • यूक्रेन के राष्ट्रपति, निर्वाचित नेताओं और सिविल सोसाइटी ने यूक्रेन के लोगों के प्रतिनिधित्व किया।
  • विजेता के नाम की घोषणा करते हुए, यूरोपीय संसद की अध्यक्ष रोबर्टा मेट्सोला ने कहा, “यह पुरस्कार उन यूक्रेनियाई लोगों के लिए है जो जमीन पर लड़ रहे हैं। उनके लिए जो पलायन को विवश हैं। उन लोगों के लिए जिन्होंने रिश्तेदारों और दोस्तों को खो दिया है। उन सभी के लिए जो अपने विश्वास के लिए खड़े होते हैं और लड़ते हैं। मुझे पता है कि यूक्रेन के बहादुर लोग हार नहीं मानेंगे और न ही हम।”
  • ‘विचारों की स्वतंत्रता के लिए सखारोव पुरस्कार‘ मानवाधिकारों और मौलिक स्वतंत्रता की रक्षा करने वाले व्यक्तियों और संगठनों को सम्मानित करने के लिए वर्ष 1988 में स्थापित किया गया था।
  • यह पुरस्कार यूरोपीय संसद द्वारा प्रदान किया जाता है।
  • इसका नाम सोवियत भौतिक विज्ञानी और राजनीतिक असंतुष्ट नेता आंद्रेई सखारोव के सम्मान में रखा गया है।
  • पुरस्कार के तौर पर 50 000 यूरो राशि प्रदान की जाती है।
  • इससे सम्मानित होने वाले पहले पहले व्यक्ति नेल्सन मंडेला और अनातोली मार्चेंको थे।
error: Content is protected !!