समोसा कॉकस क्या है?

22 जून 2023 को संयुक्त राज्य अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक के अपने संबोधन में, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिनिधि सभा में “समोसा कॉकस” (Samosa Caucus) का उल्लेख किया।

यह नाम कभी-कभी अमेरिकी संसद में भारतीय मूल के अमेरिकियों के अनौपचारिक समूह को संबोधित करने के लिए उपयोग किया जाता है।

“समोसा कॉकस” टर्म कम से कम 2018 से उपयोग में है, और कहा जाता है कि इसे इलिनोइस के 8वें जिले से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के सदस्य राजा कृष्णमूर्ति द्वारा गढ़ा गया था।

वर्तमान में, इसमें भारतीय मूल के पांच अमेरिकी प्रतिनिधि हैं। छठे सदस्य, अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, सीनेट के नेता हैं। इसके सभी सदस्य डेमोक्रेट हैं।

error: Content is protected !!