Blinkerwall: बाल्टिक सागर में पाषाण युगीन विशाल संरचना की खोज

जर्मनी के पुरातत्वविदों की एक टीम ने जर्मनी के रेरिक के तट पर पश्चिमी बाल्टिक सागर में लगभग 21 मीटर की गहराई में एक जलमग्न पाषाण युग (submerged Stone Age megastructure) की विशाल संरचना की खोज की है।

यह पाषाण युग (Stone Age) में उपयोग की जाने वाली सबसे पुरानी ज्ञात शिकार संरचनाओं में से एक  है। इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि लगभग 11,000 साल पहले शिकारी-संग्रहकर्ता (hunter-gatherers) कैसे रहते थे।

पाषाण युग की मेगास्ट्रक्चर की खोज जर्मनी के रेरिक से लगभग 10 किमी उत्तर पश्चिम में मैक्लेनबर्ग की खाड़ी (Bay of Mecklenburg) में की गई थी। इस खोज से 1,670 पत्थरों से बनी एक दीवार का पता चला है जो आधे मील (1 किलोमीटर) से अधिक तक फैली हुई है।

इसे ब्लिंकरवॉल (Blinkerwall) कहा जाता है, इसे शिकारियों द्वारा बनाया गया था।  शोध दल ने यह अनुमान लगाया है कि यह दीवार संभवतः पाषाण युग के समुदायों द्वारा 10,000 साल से भी पहले हिरन का शिकार करने के लिए बनाई गई थी।

यह खोज बाल्टिक सागर क्षेत्र में पहली पाषाण युगीन शिकार संरचना का प्रतीक है।

error: Content is protected !!