NBRI नमो 108: कमल पुष्प की नई प्रजाति

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद- (राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान) CSIR-NBRI लखनऊ द्वारा विकसित “कमल” (Lotus) के पुष्प की नई प्रजाति का अनावरण किया जिसका नाम ‘नमो 108’ रखा गया है

NBRI नमो 108

नए कमल में 108 पंखुड़ियाँ हैं। ‘NBRI नमो 108′ (NBRI Namoh 108) नाम के कमल वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद- राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (CSIR-NBRI) द्वारा विकसित किया गया है।

नमो 108 कमल की यह प्रजाति मार्च से दिसंबर तक खिलती है और पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

यह कमल की पहली ऐसी प्रजाति है जिसका जीनोम इसकी विशेषताओं के लिए पूरी तरह से सीक्वेंस्ड है

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कमल के रेशों से बने परिधान और कमल के फूलों से निकाले गए इत्र ‘फ्रोटस’ का भी विमोचन किया, जिसे सुगंध एवं स्वाद विकास केंद्र (FFDC), कन्नौज के सहयोग से कमल अनुसंधान कार्यक्रम (लोटस रिसर्च प्रोग्राम) के अंतर्गत एनबीआरआई द्वारा विकसित किया गया है।

लोटस मिशन (Lotus Mission)

इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोटस मिशन (Lotus Mission) की शुरुआत की अन्य प्राथमिकता वाली योजनाओं के समान ही मिशन मोड में शुरू की गयी है।

एनबीआरआई-निहार

इस अवसर पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने ने घृत कुमारी (एलोवेरा/Aloe vera ) की नई प्रजाति ‘एनबीआरआई-निहार’ (NBRI-Nihar) भी जारी की, जो एक क्लोनल चयन है और जिसमें सामान्य एलोवेरा की तुलना में लगभग 2.5 गुना अधिक जेल की उपज होती है।

‘एनबीआरआई-निहार’ पर जीवाणु एवं कवक जन्य (बैक्टीरियल एंड फंगल) रोगों का कम प्रभाव देखा गया है।

error: Content is protected !!