Heat Index: IMD ने प्रायोगिक आधार पर हीट इंडेक्स लॉन्च किया है

केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हाल ही में प्रायोगिक आधार पर हीट इंडेक्स (Heat Index) लॉन्च किया है।

हीट इंडेक्स

भारत के उन क्षेत्रों के लिए सामान्य मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए IMD द्वारा प्रायोगिक हीट इंडेक्स लॉन्च किया गया है, जहां स्पष्ट तापमान/तापमान जैसा एहसास (तापमान के साथ आर्द्रता के प्रभाव पर विचार करते हुए) उच्च स्तर पर है, जिससे लोगों को असुविधा हो रही है।

वर्तमान में, हीट इंडेक्स, नेशनल वेदर सर्विस, नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए), यूएसए द्वारा उपयोग किए जाने वाले हीट इंडेक्स समीकरण का उपयोग करके प्राप्त किया जाता है।

Heat Index उच्च तापमान पर आर्द्रता के प्रभाव के बारे में जानकारी प्रदान करता है और इस प्रकार मनुष्यों के लिए feel-like temperature परामर्श प्रदान करता है जिसका उपयोग मानव असुविधा के संकेत (human discomfort) के रूप में किया जा सकता है।

यह असुविधा को कम करने के लिए लोगों द्वारा की जाने वाली अतिरिक्त देखभाल के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करता है।

प्रायोगिक Heat Index के लिए उपयोग किए जाने वाले रंग कोड इस प्रकार हैं:

ग्रीन: – प्रायोगिक Heat Index 35 डिग्री सेल्सियस से कम;

येलो: – प्रायोगिक Heat Index 36-45 डिग्री सेल्सियस की सीमा में;

ऑरेंज: 46-55 डिग्री सेल्सियस की सीमा में प्रायोगिक Heat Index;

रेड: – प्रायोगिक Heat Index 55 डिग्री सेल्सियस से अधिक।

error: Content is protected !!