खाद्य अपशिष्ट सूचकांक रिपोर्ट 2024

खाद्य अपशिष्ट सूचकांक रिपोर्ट 2024 (Food Waste Index Report 2024) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) और यू.के. स्थित गैर-लाभकारी संस्था WRAP (वेस्ट एंड रिसोर्स एक्शन प्रोग्राम ) द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया गया एक अध्ययन है।

खाद्य अपशिष्ट सूचकांक रिटेल और उपभोक्ता (घरेलू और खाद्य सेवा) स्तर पर बर्बाद होने वाले खाद्य पदार्थों और अखाद्य भागों की वैश्विक और राष्ट्रीय स्तर पर ट्रैक करता है। UNEP इसका संरक्षक है।

यह रिपोर्ट अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस (30 मार्च) से पहले जारी की गई थी। 2022 में दुनिया भर में परिवारों ने प्रतिदिन एक अरब से अधिक समय का भोजन बर्बाद किया, जबकि 783 मिलियन लोग भुखमरी से जूझ रहे थे और मानवता के एक तिहाई हिस्से को खाद्य असुरक्षा का सामना करना पड़ा।

2022 में, 1.05 बिलियन टन खाद्य अपशिष्ट उत्पन्न हुआ (अखाद्य भागों सहित), जो प्रति व्यक्ति 132 किलोग्राम था और उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध कुल भोजन का लगभग पांचवां हिस्सा था।

error: Content is protected !!