भारत और श्रीलंका के बीच यात्री फेरी सेवा फिर से शुरू हुई

लगभग चार दशकों के अंतराल के बाद, तमिलनाडु के पूर्वी तट पर नागपट्टिनम (Nagapattinam) और श्रीलंका के उत्तरी प्रांत कांकेसंथुराई (Kankesanthurai) के बीच एक अंतरराष्ट्रीय, उच्च गति वाली यात्री फेरी सेवा 14 अक्टूबर, 2023 को फिर से शुरू हो गई है।

फेरी सर्विस के बारे में

हाई-स्पीड क्राफ्ट चेरियापानी (HSC: Cheriyapani), 50 यात्रियों और 12 चालक दल के सदस्यों के साथ नागापट्टिनम बंदरगाह से सुबह लगभग 8.15 बजे अपनी यात्रा पर निकला।

नौका सेवा दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक, वाणिज्यिक और सभ्यता-संबंधी संबंधों को मजबूत करने में मदद करेगी।

कनेक्टिविटी भारत-श्रीलंका आर्थिक साझेदारी के संयुक्त दृष्टिकोण का केंद्रीय विषय है।

फेरी सेवा के संचालन से तमिलनाडु और श्रीलंका के उत्तरी प्रांत के बीच सांस्कृतिक संबंध मजबूत होंगे।

इस लॉन्च ने भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति की भी पुष्टि की है। इसके अलावा, यह दोनों देशों के बीच आपदा प्रबंधन, समुद्री सुरक्षा और व्यापार को आसान बनाने में सहयोग को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

नागापट्टिनम बंदरगाह

नागापट्टिनम बंदरगाह तमिलनाडु मैरीटाइम बोर्ड के रखरखाव के तहत नॉन-मेजर पोर्ट्स में से एक है, और बंगाल की खाड़ी के तट पर कडुवैयार नदी (Kaduvaiyar river) के मुहाने पर स्थित है।

error: Content is protected !!