Chandrayaan-3: विक्रम लैंडर की ‘हॉप एक्सपेरिमेंट’

चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर विक्रम ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इसने सफलतापूर्वक एक हॉप प्रयोग (hop experiment) किया है। हॉप एक्सपेरिमेंट के तहत एक कमांड पर, लैंडर विक्रम का इंजन चालू हो गया, फिर उम्मीद के मुताबिक इसने खुद को लगभग 40 सेमी ऊपर उठा लिया और 30-40 सेमी की दूरी पर सुरक्षित रूप से उतर गया।

इस तरह कहा जाये तो चंद्रयान-3 मिशन के विक्रम लैंडर की यह दूसरी सॉफ्ट लैंडिंग हुई।

यह सफल हॉप प्रयोग और किकस्टार्ट भविष्य के मिशनों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है जो चंद्रमा से नमूने वापस लाने और चंद्रमा पर भविष्य के मानव मिशनों को लाने के उद्देश्य से लॉन्च किए जायेंगे।

यह भविष्य में चंद्रमा से पृथ्वी पर भारतीय प्रोब लौटने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है

गौरतलब है कि रोवर के साथ लैंडर मॉड्यूल और प्रज्ञान रोवर ने 23 अगस्त को चंद्र की सतह पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की थी। रोवर भी सुप्त अवस्था में जाने से पहले चंद्रमा की सतह पर सल्फर और प्लाज्मा संबंधी महत्वपूर्ण खोजे की हैं।

error: Content is protected !!