मेसिनियन घटना और इरेटोस्थनीज कैनियन

इज़राइल के भूवैज्ञानिक संस्थान ने साइप्रस के पास पानी के नीचे एक कैनियन का पता लगाया है। इस कैनियन को निकट स्थित पानी के नीचे के पर्वत के नाम पर इरेटोस्थनीज (Eratosthenes) नाम दिए गया है।

इस कैनियन की उत्पति “मेसिनियन घटना” (Messinian Event) से जुड़ी है जो लगभग 5.5 मिलियन वर्ष पहले घटित हुई थी। मेसिनियन घटना को मेसिनियन लवणता संकट (Messinian salinity crisis) के रूप में भी जाना जाता है।

मेसिनियन घटना एक भूवैज्ञानिक घटना थी जिसके दौरान भूमध्य सागर आंशिक या लगभग पूरी तरह से सुख गया था। यह कैनियन लगभग 10 किमी चौड़ी और 500 मीटर गहरी है और नमक की परत के जमाव से पहले मेसिनियन काल की शुरुआत में दबी हुई थी।

इसका निर्माण तब हुआ था जब भूमध्य सागर का जल स्तर कम हो गया था, उसी समय पानी की लवणता में वृद्धि हुई थी, जिससे स्पष्ट रूप से ग्रेविटी करेंट्स या डेन्स सोल्यूशन्स  पैदा हुए थे। इसने पानी के नीचे की ढलानों को अस्थिर कर दिया और समुद्र तल के धंसने का कारण बना।  

ग्रेविटी करेंट्स  तब उत्पन्न होती हैं जब गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र के कार्य के कारण किसी तरल पदार्थ में घनत्व में क्षैतिज स्तर पर भिन्नता (horizontal variations) होती है।  

error: Content is protected !!