Sir David Chipperfield: वर्ष 2023 के प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार से सम्मानित

ब्रिटिश वास्तुकार और शहरी योजनाकार सर डेविड चिपरफील्ड (Sir David Chipperfield) को वर्ष 2023 के प्रित्जकर आर्किटेक्चर पुरस्कार (Pritzker prize) से सम्मानित किया जाएगा। प्रित्जकर पुरस्कार, वास्तुकला क्षेत्र के लिए सर्वोच्च अंतरराष्ट्रीय सम्मान है।

यह पुरस्कार सर डेविड को यूरोप, उत्तरी अमेरिका और एशिया में उनके चार दशक के उल्लेखनीय स्थापत्य कार्यों  के लिए दिया गया है।

उनका सबसे प्रसिद्ध कार्य द न्युज़ म्यूज़ियम (बर्लिन, 2009) का जीर्णोद्धार है, जो 19वीं शताब्दी के मध्य की संरचना थी जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से जीर्णता अवस्था में थी।

डेविड चिपरफील्ड वर्ष 1979 में स्थापित प्रित्जकर पुरस्कार के 52वें विजेता हैं।  वर्ष 2022 में फ्रांसिस केरे को यह पुरस्कार दिया गया था।  

प्रित्जकर अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार  प्रत्येक वर्ष किसी जीवित वास्तुकार /वास्तुकारों को उनके महत्वपूर्ण वास्तुकला कार्यों के लिए सम्मानित किया जाता है।

यह पुरस्कार अमेरिका के शिकागो के प्रित्जकर परिवार द्वारा 1979 में अपने हयात फाउंडेशन के माध्यम से स्थापित किया गया था।

यह पुरस्कार प्रतिवर्ष प्रदान किया जाता है और अक्सर इसे “वास्तुकला का नोबेल” कहा जाता है।

पुरस्कार के रूप में 100,000 डॉलर की राशि  और कांस्य पदक प्रदान किये जाते हैं।

error: Content is protected !!