पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक 2024

पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (Environmental Performance Index: EPI) 2024 SDGs, जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौते के लक्ष्यों और कुनमिंग-मॉन्ट्रियल वैश्विक जैव विविधता फ्रेमवर्क (GBF) के लक्ष्यों की दिशा में प्रगति को ट्रैक करता है।

EPI 2024 11 मुद्दों की श्रेणियों में 58 संकेतकों के आधार पर जलवायु परिवर्तन को कम करने, पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा करने और पर्यावरणीय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में प्रगति के आधार पर 180 देशों को रैंक करता है।

एस्टोनिया इस साल की रैंकिंग में सबसे आगे है, जिसका मुख्य कारण तेल शेल पावर प्लांट्स को क्लीनर ऊर्जा स्रोतों से बदलना है।

रैंकिंग से पता चलता है कि दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में उत्सर्जन बहुत धीमी गति से कम हो रहा है या बढ़ भी रहा है। उदाहरण के लिए, अमेरिका 34वें स्थान पर है। रूसी संघ 84वें स्थान पर है। चीन और भारत क्रमशः 154वें और 176वें स्थान पर हैं।

येल विश्वविद्यालय में पर्यावरण कानून और नीति के लिए येल केंद्र और कोलंबिया विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी विज्ञान सूचना नेटवर्क के लिए केंद्र ने मैककॉल मैकबेन फाउंडेशन के सहयोग से पर्यावरण प्रदर्शन सूचकांक (EPI) 2024 विकसित किया है।

error: Content is protected !!