Exercise Ekuverin: भारत और मालदीव के बीच एकुवेरिन अभ्यास आरंभ हुआ

भारतीय सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल के बीच 11 से 24 जून 2023 तक उत्तराखंड के चौबटिया में संयुक्त सैन्य अभ्यास “एक्स एकुवेरिन” ( Exercise Ekuverin) के 12वें संस्करण का आरंभ हो गया है।

‘मित्र’ अर्थ वाला एकुवेरिन, भारत और मालदीव में वैकल्पिक रूप से आयोजित होने वाला एक द्विपक्षीय वार्षिक अभ्यास है।

भारतीय सेना और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल की एक पलटन जितनी क्षमता वाली टुकड़ी 14 दिनों तक चलने वाले इस अभ्यास में भाग ले रही है।

इस अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के के अनुसार काउंटर इंसर्जेंसी/आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन में इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ाना और संयुक्त मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्यों को अंजाम देना है। इस अभ्यास का 11वां संस्करण दिसंबर 2021 में मालदीव में आयोजित किया गया था।

error: Content is protected !!