90% मुस्लिम आबादी वाले देश ताजिकिस्तान ने हिजाब पर प्रतिबंध लगाया

90% मुस्लिम आबादी वाले देश ताजिकिस्तान ने देश में हिजाब पहनने पर औपचारिक रूप से प्रतिबंध (Tajikistan hijab ban) लगा दिया है।

यह हिजाब पहनने पर प्रतिबंध से संबंधित विधेयक संसद के निचले सदन (मजलिसी नमोयंदगोन) द्वारा 8 मई को पारित किया गया था, और 19 जून को ऊपरी सदन (मजलिसी मिल्ली) ने इसे मंजूरी दे दी।

यह कदम राष्ट्रपति इमोमाली रहमान की घोषणाओं को कानूनी जामा पहनाया है, जो हिजाब को “विदेशी वस्त्र” मानते रहे हैं।

यह नया कानून राष्ट्रीय संस्कृति की रक्षा लिए विदेशी माने जाने वाले कपड़ों के आयात, बिक्री, प्रचार और पहनने पर रोक लगाता है।

इन परिवर्तनों का मुख्य उद्देश्य मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले सिर को ढंकने वाले कपड़े “हिजाब”, साथ ही इस्लाम से जुड़े अन्य वस्त्रों पर प्रतिबंध लगाना है।

इस कानून का उल्लंघन करने पर व्यक्तिगत मामले में 7,920 सोमोनी ($747) से लेकर 39,500 सोमोनी ($3,724) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

यह कानून ईद और नवरोज़ के दौरान बच्चों को उपहार में देने की प्रथा, साथ ही ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा पर उत्सवों के मनाने पर भी प्रतिबंध लगाता है।

error: Content is protected !!